Wolfspeed Inc एक Semiconductor निर्माता कंपनी है, जो Silicon Carbide (SiC) और Gallium Nitride (GaN) जैसे आधुनिक मटीरियल्स का उपयोग करती है। ये तकनीक खास तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, AI, इंडस्ट्रियल और एनर्जी सेक्टर के लिए काम आती है। वोल्फस्पीड का टेक्नोलॉजी लीडरशिप आज भी बरकरार है, और कंपनी ने हाल ही में 200mm Silicon Carbide वैफर्स मार्केट में उतारे हैं
Wolfspeed Inc दिवालियापन कार्यवाही
2025 में अमेरिकी व्यापार नीति और मांग में गिरावट के कारण Wolfspeed Inc ने जून माह में Chapter 11 दिवालियापन के लिए आवेदन किया। इसके बाद कंपनी ने अपना बड़ा वित्तीय पुनर्गठन किया। इस प्रक्रिया में वोल्फस्पीड ने अपनी कुल देनदारी लगभग 70% तक कम कर दी और कर्ज की मियाद 2030 तक बढ़ा दी। साथ ही, कंपनी ने सभी पुराने शेयर रद्द कर केवल 1.3 मिलियन नए शेयर जारी किए, जिससे पुराने शेयरधारकों की हिस्सेदारी 1% से भी कम रह गई। नए शेयर ज्यादातर कर्जदाताओं और नई निवेशकों के पास गए हैं.
शेयर की ताज़ा स्थिति और मार्केट में हलचल
29-30 सितंबर 2025 को Wolfspeed Inc के शेयर में अचानक 50% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली। कंपनी के Chapter 11 से बाहर आते ही, निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ गया, जिससे शेयर प्री-मार्केट में 25-50% तक चढ़ गए। शेयर की 52 हफ्ते की रेंज 1.20 से 34.28 डॉलर तक रही है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमत में 127% की बढ़ोतरी हुई है, और 2025 की शुरुआत से अब तक(YTD) 233% का उछाल आया है। मात्र एक महीने में 1,613% और हाल के पांच अमेरिकी सत्रों में 877% अतिरिक्त तेजी दर्ज की गई
Wolfspeed Inc का वित्तीय प्रदर्शन
2025 में वोल्फस्पीड का रेवेन्यू 757.6 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 6.1% कम है। कंपनी को इस साल -$1.61 बिलियन का नुकसान हुआ, लेकिन पुनर्गठन के बाद नकदी-प्रवाह बेहतर हुआ है। अब कंपनी का बिजनेस मॉडल स्वयं के कैश फ्लो से फंड होगा। Wolfspeed के CEO रॉबर्ट फ्यूरले ने कहा है कि कंपनी अब ज्यादा मजबूत वित्तीय स्थिति में है और Silicon Carbide मार्केट में अपनी पकड़ और आगे बढ़ाएगी। कंपनी के पास $12 बिलियन का ऑर्डर बैकलॉग और लगभग $3.5 बिलियन का एंटरप्राइज वैल्यू है.
Read More: Vodafone Idea में अचानक उछाल ! सुप्रीम कोर्ट की नई याचिका का शेयर पर हुआ असर; जाने अब आगे क्या?
Wolfspeed Inc का मार्केट
Silicon Carbide मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, खास तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल, AI, इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन और एनर्जी सेक्टर में मांग काफी बढ़ रही है। एनालिस्ट्स मानते हैं कि 2029 तक Silicon Carbide मार्केट 17 बिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है, जिसमें वोल्फस्पीड की टेक लीडरशिप बड़ी भूमिका निभाएगी
क्या निवेशकों के लिए मौका है?
दिवालिया पुनर्गठन के बाद कंपनी नए निवेशकों के लिए अवसर प्रदान कर रही है, हालांकि पुराने शेयरधारकों का हिस्सा बहुत कम रह गया है। मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत है, भविष्य में Silicon Carbide से जुड़े उद्योगों में तेज वृद्धि की संभावना है.
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












