Suzlon Energy renewable energy क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जो भारत और दुनियाभर में विंड टर्बाइन बनाती है। कुछ साल पहले कंपनी लगभग ₹17,500 करोड़ के भारी कर्ज में थी, लेकिन सही रणनीति, राइट्स इश्यू, और इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 2023 और 2025 के बीच कंपनी ने लगभग पूरा कर्ज चुका लिया। मार्च 2025 तक Suzlon का कुल कर्ज केवल ₹323 करोड़ रह गया है, जबकि तीन साल पहले यह ₹6,465 करोड़ था। 2025 की अंतिम तिमाही में कंपनी का EBITDA 81% बढ़ा और मुनाफा 213% बढ़कर ₹2,071 करोड़ हो गया। कंपनी अब तेजी से नए ऑर्डर हासिल कर रही है और शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है।
GE Vernova T&D India: बिजली क्षेत्र में भारी सुधार
GE Vernova T&D India बिजली ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में काम करती है। कंपनी ने हाल के वर्षों में अपनी वित्तीय स्थिति सुधारते हुए कर्ज को ₹225 करोड़ से घटाकर ₹34 करोड़ कर लिया है। मार्च 2025 की स्थिति के अनुसार, कंपनी का Debt/Equity Ratio 1.9% रह गया है, जो ईतिहासिक रूप से सबसे मजबूत स्थिति है। GE Vernova T&D के ताजा बैलेंस शीट में कैश और शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट भी ₹473 करोड़ दिखाया गया, जिससे कंपनी भविष्य के विस्तार के लिए तैयार है। पिछले छह महीने में कंपनी का स्टॉक लगभग 99% बढ़ा है।
KPR Mill: टैक्सटाइल सेक्टर की मजबूत कंपनी
KPR Mill भारत की प्रमुख टैक्सटाइल कंपनी है, जो यार्न, फैब्रिक, गारमेंट्स, और विंड पावर के कारोबार में है। कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में कर्ज ₹1,185 करोड़ से घटाकर ₹465 करोड़ तक पहुंचा दिया है। मार्च 2025 की Credit Rating रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का Debt/Gross Cash Accurals बहुत ही कम 0.56x पर पहुंच गया है। इसके अलावा, कंपनी के शेयर ने छह महीने में लगभग 20% का रिटर्न दिया है।
Read more: 6 महीने में धाकड़ रिटर्न देने वाली कंपनी अब 3 Bonus Share देने का किया ऐलान! जाने कब रिकार्ड डेट
Patanjali Foods: FMCG में मजबूती
Patanjali Foods, पहले Ruchi Soya के नाम से जानी जाती थी, भारत की edible oil और FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी है। मार्च 2025 में कंपनी का कुल कर्ज ₹781 करोड़ रह गया है, जबकि तीन साल पहले यह ₹3,695 करोड़ था। कंपनी लगातार कर्ज कम करने के साथ अच्छे डिविडेंड भी दे रही है। कंपनी के उत्पादों में तेल, वैनस्पति, स्नैक्स, आटा, मसाले व अन्य FMCG आइटम शामिल हैं। शेयर ने पिछले छह माह में भी सकारात्मक रिटर्न दिया है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।