Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Stocks News : बाजार बंद होते ही इन स्टॉक्स में आया बड़ा अपडेट ! आएगा तगड़ा उछाल?

By Rubel Bishnoi

Published On:

Follow Us
Stocks News : बाजार बंद होते ही इन स्टॉक्स में आया बड़ा अपडेट ! सोमवार को आएगा तगड़ा उछाल?

HDFC

Stocks News : HDFC बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के अनुसार उनके औसत एडवांस अंडर मैनेजमेंट 27.94 लाख करोड़ रुपये रहे हैं, जिसमें पिछले साल की तुलना में 9 फीसदी वृद्धि और पहली तिमाही की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा रही। बैंक के ग्रॉस एडवांस भी बढ़कर 27.69 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं, जिसमें साल दर साल 9.9 फीसदी और तिमाही दर तिमाही 4.4 फीसदी का इज़ाफा देखने को मिला है। यह डेटा बैंकिंग सेक्टर में मजबूती का संकेत देता है

Vedanta प्रोडक्शन अपडेट के कारण चर्चा में

Vedanta लिमिटेड ने बताया कि इस बार उसकी एल्युमिनियम प्रोडक्शन 6.17 लाख टन पर पहुंच गई है, जो कि पिछले साल से 1% और पिछली तिमाही से 2% वृद्धि है। वहीं जिंक सेलेबल मेटल प्रोडक्शन 2.46 लाख टन रहा, जिसमें सालाना 6% और तिमाही रूप में 1% कमी आई है। यह अपडेट कंपनी के शेयरों को मार्केट में चर्चा का विषय बना सकते हैं

निफ्टी और सेंसेक्स

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 57.95 अंक (0.23%) चढ़कर 24,894.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 223.86 अंक (0.28%) बढ़कर 81,207.17 पर बंद हुआ। साप्ताहिक स्तर पर निफ्टी में 239.55 अंक की बढ़ोतरी और सेंसेक्स में 780.71 अंक का इज़ाफा देखा गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.82% बढ़ा, बैंकिंग सेक्टर 0.44% बढ़ा और मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स भी ऊंचे बंद हुए

Read more : छुट्टी के दिन इस PSU कम्पनी ने दी बड़ी खुशखबरी: बाजार खुलते ही दिखेगा बड़ा एक्शन, 6 महीने में भी दिया तगड़ा रिटर्न

मेटल, बैंक और पॉवर सेक्टर

वर्तमान सप्ताह में Tata Steel, Power Grid Corp, Hindalco, Axis Bank और L&T ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई। वहीं Max Healthcare, Coal India, Maruti Suzuki, Tech Mahindra और SBI Life Insurance में गिरावट रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स में करीब 2% तेजी और PSU बैंक इंडेक्स में 1% तेजी दर्ज हुई, जबकि बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.8% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% बढ़ गया। विदेशी निवेशकों ने 1,583 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों ने 490 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे ।

Read more : मार्केट बन्द होने के बाद Defense कंपनी ने दी आर्डर की जानकारी! बाजार खुलते ही आएगी शेयर में तूफानी तेजी…

सोमवार के लिए संभावित ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

AI डेटा के अनुसार, कुछ स्टॉक्स सोमवार को एक्शन में रह सकते हैं:

  • APL Apollo: अगर 1748 के ऊपर जाता है तो मजबूत, 1730 से नीचे कमजोर।
  • LIC Housing Finance: 582 के ऊपर मजबूत, 576 से नीचे कमजोर।
  • Power Grid: 290 के ऊपर मजबूत, 286 से नीचे कमजोर।
  • UPL: 680 के ऊपर मजबूत, 672 से नीचे कमजोर

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।