पिछले कुछ समय में PC Jeweller Limited का नाम फिर से शेयर मार्केट (Share Market) में चर्चा में आ गया है। खासतौर पर अक्टूबर 2025 के बिजनेस अपडेट के बाद इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। Q2 के जरिए कंपनी ने अपने प्रदर्शन में नया मुकाम छू लिया है, जिससे इसका शेयर एक दिन में 5% से ज़्यादा उछल गया और 13.44 रुपये तक पहुंच गया।
Debt Reduction में नया रिकॉर्ड
कंपनी ने अपने बैंकों से लिए गए कर्ज में एक बड़ा हिस्सा चुका दिया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही में कंपनी ने 23% बकाया कर्ज चुका दिया, जबकि पहली तिमाही में 9% कर्ज कम किया गया था। PC Jeweller ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में भी 50% से अधिक लोन चुका दिया था। अभी पिछले साल के आखिर में कंपनी के ऊपर कुल 1,780 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
Read more : Railway PSU से आर्डर मिलते ही शेयर पर टूट पड़े निवेशक! ₹50 वाला शेयर 20% भागा….
कंपनी का टारगेट है कि वह 2025-26 के आखिर तक पूरी तरह कर्ज मुक्त (Debt Free) हो जाए। इसके लिए कंपनी ने 500 करोड़ रुपये प्रमोटर्स और Capital Ventures से (Equity Infusion) के जरिए लाने का प्लान और 1,300 करोड़ रुपये वारंट्स को इक्विटी में बदलकर जुटाने का प्रस्ताव पास किया है। यह कुल 1,800 करोड़ रुपये कंपनी के पूरा कर्ज चुकाने में मदद करेगा।
रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में उछाल
PC Jeweller ने सितंबर 2025 की तिमाही में अपनी आमदनी (Revenue) लगभग 63% बढ़ाई है। कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹808 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹496 करोड़ था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट भी जून तिमाही में 4% बढ़कर ₹161.93 करोड़ हो गया है। पूरी वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹577.70 करोड़ का प्रॉफिट और ₹2,371.87 करोड़ का टोटल इनकम दर्शाया था
Read more : Defence sector के इन शेयरों से होगी सकती है रिटर्न्स कि बरसात! मिले बड़े-बड़े टारगेट…
नए शोरूम्स और रिटेल स्ट्रैटेजी
PC Jeweller का रिटेल नेटवर्क (Retail Network) भी मजबूत हो रहा है। कंपनी के पास अब देशभर में 52 शोरूम्स हैं, जिसमें से 49 कंपनी द्वारा सीधे संचालित होते हैं और 3 फ्रेंचाइज़ी (Franchise) हैं। हाल ही में दिल्ली के पीतमपुरा में एक नया शोरूम खुला है। कंपनी अपनी Balanced Growth Strategy पर यकीन कर रही है, जिसमें ऑनलाइन (Online Sales), ऑफलाइन और फ्रेंचाइज़ी मॉडल का संतुलित उपयोग किया जा रहा है
Read more : Green Energy के इस कंपनी का प्लान सामने आते ही, शेयर खरीदने की मची लूट! मालामाल करेगा शेयर …
शेयर प्राइस प्रदर्शन और मार्केट कैप
फरवरी 2025 में, PC Jeweller का शेयर 14-15 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा था, जबकि इसका 52-Week High ₹19.30 और 52-Week Low ₹4.41 रहा। मार्केट कैपिटलाइजेशन वर्तमान में करीब 8,015 करोड़ रुपये है। कर्ज मुक्त होते ही और सेल्स बढ़ने से शेयर प्राइस में और भी तेजी की उम्मीद निवेशकों को है। कई एनालिस्ट्स का प्रेडिक्शन है कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स, ब्रांड वैल्यू और डेली फेस्टिव डिमांड इस स्टॉक को आने वाले सालों में और फायदा पहुंचा सकते हैं। 2026 में शेयर 18-22 रुपये, 2028-29 में 30-34 रुपये तक जाने की संभावना दिख रही है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












