Infra कंपनी को लागातार मिल रहें आर्डर पे आर्डर! गद्दर मचा रहा शेयर

Date:

Infra : KEC इंटरनेशनल को हाल ही में भारत और सऊदी अरब में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए ₹1174 करोड़ के नए आर्डर मिले हैं। इनमें भारत में एक प्रतिष्ठित निजी डेवलपर से HVDC और 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का नया आर्डर मिला है। वहीं, सऊदी अरब में 380 kV की ट्रांसमिशन लाइन बनाने का बड़ा प्रोजेक्ट भी कंपनी को मिला है। बोर्ड के MD और CEO विमल केजरीवाल के अनुसार, इन आर्डर्स से कंपनी की पोजिशन भारत और मिडिल ईस्ट के T&D सेक्टर में और मजबूत हो गई है। इस साल कंपनी का ऑर्डर इंटेक लगभग ₹14,000 करोड़ तक पहुंच चुका है।

हाल ही में शेयरों का प्रदर्शन

सोमवार को KEC इंटरनेशनल का शेयर NSE पर 0.32% की तेजी के साथ ₹856.50 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक लगभग 20% ऊपर गया है, लेकिन एक साल में यह लगभग 15% गिरा है। 2025 में अब तक ये शेयर 28% टूटा है। 52 वीक लो ₹627.45 और हाई ₹1313.25 रहा है। कंपनी का मार्केट कैप ₹22,846 करोड़ है, और P/E रेश्यो 37.59 है।

Read More: Solar stock कंपनी को मिला रूफटॉप का बड़ा आर्डर! एक्सपर्ट्स बोले 140 तक जायेगा भाव…

कंपनी का कारोबार और विस्तार

KEC इंटरनेशनल, RPG ग्रुप की ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑइल और गैस पाइपलाइन, केबल्स आदि में काम करती है। 110 से अधिक देशों में कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स और सेवाएं देती है। हाल ही के अंतरराष्ट्रीय आर्डर्स से इसका ग्लोबल विस्तार और तेज हुआ है।

वित्तीय आंकड़े और वृद्धि

मार्च 2025 में कंपनी की कुल आय ₹19,914 करोड़ रही, जिसमें 15% सालाना ग्रोथ देखने को मिली। शुद्ध लाभ ₹347 करोड़ रहा जो पिछले साल की तुलना में लगभग 97% ज्यादा है। कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन 6.67% है और EPS ₹21.44 है। पिछले 5 सालों में KEC की CAGR ग्रोथ 13.58% रही है। ROCE 18.5% और Debt/Equity 0.69 रहा है। मार्केट कैप अक्टूबर 2025 में ₹22,846 करोड़ है।

Read More: इस Defense PSU कंपनी को लगातार मिल रहें आर्डर पे आर्डर! शेयरों से भी हो रही खूब कमाई….

शेयर में गद्दर की मुख्य वजहें

KEC इंटरनेशनल को लगातार बड़े ऑर्डर मिलना, खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, शेयर को मजबूत सपोर्ट दे रहा है। कंपनी की आय और मुनाफे में तेजी, नई टेक्निकल और बड़े प्रोजेक्ट्स की डील, और उसके विस्तार की क्षमता इसका उत्साह बढ़ा रहे हैं। इन सब वजहों से आने वाले समय में शेयर पर नजर बनाये रखना जरूरी है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

New
Join WhatsApp WhatsApp