Green energy के इस शेयर में एकबार फिर बम्फर कमाई का मौका! आई बड़ी खुशखबरी , क्या आप लगायेंगे दाव?

Updated On:

Waaree Energies Limited भारत की प्रमुख सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में से एक है, जो Green energy सॉल्यूशन्स में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी का मुख्य ध्यान सोलर मॉड्यूल, सोलर प्रोजेक्ट और हाल ही में एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट पर केंद्रित है।

बैटरी स्‍टोरेज सेगमेंट में 300 करोड़ का निवेश

Waaree Energies ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Waaree Energy Storage Solutions Private Limited (WESSPL) में 300 करोड़ रुपए का ताजा निवेश किया है। इस निवेश के जरिए कंपनी 3.5 GWh की क्षमता वाला लिथियम-आयन एडवांस्ड केमिस्ट्री स्टोरेज सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। यह निवेश 60 करोड़ पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयरों (प्रति शेयर फेस वैल्यू ₹10) के जरिए किया गया है, जिसमें फिलहाल ₹5 दिए गए, बाकि ₹5 बाद में call पर दिए जाएंगे।

Waaree Energies की वित्तीय स्थिति और ताजा प्रदर्शन

Waaree Energies ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है:

  • कुल आय: ₹4,597.18 करोड़ (31.48% सालाना बढ़ोतरी)
  • EBITDA: ₹1,168.67 करोड़ (82.61% बढ़ोतरी)
  • शुद्ध लाभ (Net Profit): ₹772.89 करोड़ (92.68% सालाना उछाल)
  • EBITDA Guidance (FY26): ₹5,500 से ₹6,000 करोड़ तक का अनुमान
  • ऑर्डर बुक: करीब ₹49,000 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन
  • Module Production (Q1FY26): 2.3 GW, जो पिछली तिमाही की तुलना में सबसे अधिक है

कंपनी का दावा है कि लागत पर फोकस और वैश्विक ऑर्डर-बुक के चलते आने वाले समय में मुनाफा और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :  खुशखबरी आते ही 19% उछला EV Sector का ये शेयर! पहले भी 4000% का दे चुका रिटर्न..

Waaree Energies का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

Waaree Energies में प्रमोटर्स का हिस्सा 64.30% है। रिटेल निवेशकों की भागीदारी 30.16% है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का हिस्सा 2.68% और घरेलू संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.44% है। यह दिखाता है कि कंपनी में आम निवेशकों के साथ-साथ बड़े निवेशकों का भी विश्वास बना हुआ है।

Kotsons में हुआ 192 करोड़ का निवेश

Waaree Energies ने Kotsons Private Limited में 64% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह करीब 192 करोड़ की प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन के जरिए हुआ। इससे Kotsons अब Waaree की सब्सिडियरी बन गई है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें :  5 दिन में ही 79% उछला ये ₹2 वाला Penny Stock! लगातर अप्पर सर्किट में शेयर…

कंपनी के विस्तार

2025 के दौरान Waaree Energies ने घोषणा की है कि वह अगले दो वर्षों में कुल ₹15,000 करोड़ के निवेश की योजना पर काम कर रही है। इसमें भारत और अमेरिका में फैक्टरी बिल्ड-आउट, ग्लोबल पाइपलाइन बढ़ाना, और इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Waaree Energies के शेयर का प्रदर्शन

कंपनी के शेयर 24 सितंबर 2025 को BSE पर ₹3,492 पर बंद हुए। बीते 6 महीने में Waaree Energies का स्टॉक करीब 42% चढ़ा है। रिकॉर्ड आय और मुनाफे के चलते निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है, लेकिन शेयरों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।

Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी घरेलू सोलर मॉड्यूल निर्माता और एक्सपोर्टर कंपनी है, जिसके पास FY24 में 21% घरेलू मार्केट शेयर और 44% एक्सपोर्ट मार्केट शेयर है। इसकी कुल स्थापित क्षमता FY24 तक 13.3GW तक हो गई है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment

New