Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गिरते बाजार में भी इस Defence stock में अप्पर सर्किट! सालभर में 1426% तथा 6 महीने में 570% का रिटर्न

By Rubel Bishnoi

Published On:

Follow Us
गिरते बाजार में भी इस Defence stock में अप्पर सर्किट! सालभर में 1426% तथा 6 महीने में 570% का रिटर्न

Defence stock: Swan Defence and Heavy Industries Ltd ने यूरोप की मशहूर ऑफशोर ऑयल एंड गैस वेसल्स कंपनी रॉयल IHC के साथ एक बड़ा करार (MoU) साइन किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियाँ अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलाकर ऑफशोर ऑयल एंड गैस वेसल्स व अन्य जहाजों का डिजाइन, निर्माण और रेट्रोफिटिंग करेंगी। यह सभी गतिविधियाँ गुजरात स्थित स्वान डिफेंस के पिपावाव पोर्ट शिपयार्ड में होंगी। यह डील भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना को मजबूती देने वाली है, क्योंकि इससे देश में शिपबिल्डिंग सेक्टर को नया आयाम मिलेगा

Swan Defence की रिकॉर्ड तेज़ी

MoU डील की खबर आते ही Swan Defence के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी और स्वान डिफेंस का शेयर 5% के अपर सर्किट पर पहुँच गया। 24 सितंबर 2025 को बीएसई पर यह शेयर ₹606.15 के ऐतिहासिक स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.51% गिरावट के साथ 81,679.55 पर था। कंपनी का मार्केट कैप ₹3,193 करोड़ तक पहुँच गया। बीते 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर सबसे अधिक ₹606.15 तक गया है और सबसे कम ₹35.99 रहा है। यानी सिर्फ 6 महीने में यह स्टॉक 569% उछला है और 52-हफ्तों के निचले स्तर से 1,584% ऊपर है।

Read more : Defence sector के ये 5 बेहतरीन शेयर! मालामाल करने का रखतें हैं दम, क्या आपका है दाव?

इस डील का असर और एनालिस्ट की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, रॉयल IHC के साथ साझेदारी से स्वान डिफेंस के कारोबार में बड़े प्रोजेक्ट और राजस्व वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि आगामी महीनों में ऑफशोर व रक्षा सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स आएँगे जिससे कंपनी के आर्थिक प्रदर्शन में सुधार होगा। एनालिस्ट बताते हैं कि डील से भारत के समुद्री और ऑयल-गैस सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी और यह साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए दुनिया भर की मार्केट में स्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका देगी।

Read more : गिरते बाजार में शेर की तरह दहाड़े आज ये 5 शेयर, दिये 15% से अधिक के रिटर्न!

Swan Defence का वित्तीय डेटा

Swan Defence, पहले रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग के नाम से जानी जाती थी, शिपबिल्डिंग और हेवी फैब्रिकेशन में देश की प्रमुख कंपनी है। इसमें भारत का सबसे बड़ा ड्राई डॉक है और यहाँ शिप निर्माण, मरम्मत व रेट्रोफिटिंग होती है। कंपनी का मौजूदा शेयर मूल्य ₹577 से ₹606 तक चल रहा है, मार्केट कैप ₹3,040 करोड़ से ऊपर है। वित्तीय तौर पर बीते कुछ सालों में बिक्री कमजोर रही, लेकिन हाल के चमत्कारी उछाल से निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं

You Might Also Like

Leave a Comment

Join WhatsApp WhatsApp