Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

6 महीने में धाकड़ रिटर्न देने वाली कंपनी अब 3 Bonus Share देने का किया ऐलान! जाने कब रिकार्ड डेट

By Rubel Bishnoi

Published On:

Follow Us
6 महीने में धाकड़ रिटर्न देने वाली कंपनी अब 3 Bonus Share देने का किया ऐलान! जाने कब रिकार्ड डेट

Bonus Share: Concord Control Systems Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कंपनी पहली बार तीन बोनस शेयर देने जा रही है। हर पांच शेयर पर तीन नए पूरी तरह से पेड-अप बोनस शेयर मिलेंगे। इसका मतलब है, जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर पांच शेयर होंगे, उन्हें तीन अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेंगे। बोनस शेयर इश्यू का रिकॉर्ड डेट 16 अक्टूबर 2025 तय किया गया है।

बिजनेस और फंडामेंटल जानकारी

Concord Control Systems Limited इंडियन रेलवे और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1700 करोड़ के करीब है और ये Lucknow बेस्ड कंपनी है। शेयर का प्राइस 10 अक्टूबर 2025 को 2685 रुपए था। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 2855 रुपए और लो 971.15 रुपए है। शेयर पिछले छह महीने में 148% तेजी के साथ डबल हो चुका है। तीन साल में स्टॉक ने 2,200% से ज्यादा लोगों को रिटर्न दिया है।

Read more ; Yes Bank Q2 रिजल्ट पर आई बड़ी अपडेट! जाने शेयरों पर क्या होगा असर!

फाइनेंशियल ग्रोथ और प्रदर्शन

साल 2024-25 में कंपनी की टोटल इनकम 124 करोड़ रुपए रही, जिसमें ऑपरेटिंग प्रॉफिट 29 करोड़, और नेट प्रॉफिट 23 करोड़ रुपए रहा। कंपनी की कंपाउंडेड सेल्स ग्रोथ तीन साल में 58% और प्रॉफिट ग्रोथ 105% रही है। कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और पिछले तीन सालों का ROE लगभग 31% रहा है।

शेयरहोल्डिंग और इंवेस्टर एक्टिविटी

प्रमोटर होल्डिंग तिमाही में थोड़ी कम हुई है लेकिन कंपनी के शेयर “Strong Hands” में बने हुए हैं। पेशेवर निवेशक Mukul Agarwal के पास मार्च 2025 में करीब 3.81% हिस्सेदारी रही है।

Read more ; Yes Bank के CEO खोले 3 बड़े राज! खुलकर कहा अब हमारी बारी, शेयर पर सीधे असर…

रिकॉर्ड डेट और बोनस शेयर का अर्थ

16 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट है। यदि आपके पास उस दिन तक कंपनी के पांच शेयर होंगे, तो आपको तीन बोनस शेयर मिलेंगे। नए बोनस शेयर 20 अक्टूबर 2025 के बाद एलॉट किए जाएंगे। यह इश्यू कंपनी के रिजर्व्स से फंड किया जाएगा और शेयर की कुल संख्या बढ़ जाएगी। कंपनी पहली बार बोनस शेयर जारी कर रही है।

हाल की स्टॉक परफॉर्मेंस

Concord Control Systems Limited तीन महीने में शेयर में 50% से ज्यादा की तेजी आई है और एक साल में 55% रिटर्न मिला है। कंपनी नए प्रोजेक्ट, बिजनेस बढ़ाने और शेयरहोल्डर को रिवार्ड देने की नीति पर काम कर रही है। बोनस इश्यू से शेयर की लिक्विडिटी बढ़ेगी और निवेशकों को फायदा होगा।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।