Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बाजार बंद होने के बाद सोलर कम्पनी ने दी बड़ी अपडेट Q2 Results में डबल हुआ मुनाफा

By Rubel Bishnoi

Published On:

Follow Us
बाजार बंद होने के बाद सोलर स्टॉक कम्पनी ने दी बड़ी अपडेट Q2 Results में डब्बल हुआ मुनाफा

Q2 Results: वार्डी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारत की अग्रणी सोलर पावर कंपनियों में से एक है। यह कंपनी Waaree Energies की सब्सिडियरी है और पूरे देश में बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए जानी जाती है। कंपनी EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर भी काम करती है।

सितंबर 2025 (Q2 FY26) के नतीजों का विश्लेषण

सोलर स्टॉक कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें मुनाफा, आय और मार्जिन में शानदार बढ़त दर्ज हुई है।

  • कंपनी का नेट प्रॉफिट 117.4% बढ़कर ₹116.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछली साल यही मुनाफा ₹53.5 करोड़ था।
  • कारोबारी आय (Revenue from Operations) 47.7% की वृद्धि के साथ ₹774.8 करोड़ रुपये रही, पिछली साल इसी तिमाही में ₹524 करोड़ थी।
  • EBITDA यानी Earnings Before Interest Taxes Depreciation and Amortisation डबल होकर ₹157.9 करोड़ तक पहुंच गया, पिछली साल इसी तिमाही में यह ₹71.6 करोड़ था।
  • EBITDA मार्जिन भी साल-दर-साल 13.6% से बढ़कर 20.4% हो गया।
  • कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 1.58% की बढ़त दर्ज हुई और यह ₹1128 पर बंद हुआ। मार्केट कैप ₹11,759 करोड़ है।

Read more : जानिए अचानक क्यों दौड़ पड़ा Yes Bank का शेयर! और एक्सपर्ट क्यों दे दिए 40 का टारगेट?

ऑर्डर बुक और ग्रोथ स्ट्रेटेजी

Waaree Renewable Technologies के ऑर्डर बुक में फिलहाल 3.48 GWp के प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें अगले 12–15 महीनों में पूरा किया जाएगा। इस तिमाही में कंपनी ने लगभग 1.25 GWp के नए सोलर प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर हासिल किए हैं।
कंपनी की बिडिंग पाइपलाइन भी बहुत मजबूत है, जिसमें 27 GWp से ज्यादा प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। कंपनी ने महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन नए सोलर प्लांट्स के लिए पूंजीगत बजट को मंजूरी दी है, जिनकी कुल क्षमता 65.5 MWp है।

कंपनी की नई मंजूरी और विस्तार

Read more : Railway PSU कम्पनी को आर्डर मिलते ही तूफानी तेजी, एक्सपर्ट भी हुए सुपर बुलिश दिया बड़ा टारगेट !

सोलर स्टॉक कंपनी के बोर्ड ने कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन प्लान 2022 में बदलाव के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने के प्रस्ताव को भी पास किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान में IPP (इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर) मॉडल के तहत तीन सोलर प्लांट्स लगाए जाएंगे।

शेयर प्रदर्शन

  • शेयर ने पिछले एक साल में लगभग 32% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले पांच सालों में 30,693% से ज्यादा की तेजी रही है।
  • पिछली एक सप्ताह में शेयर ने 6.27%, एक महीने में 5.01%, तीन महीने में 13.87% और छह महीने में करीब 28% की बढ़त दी है।​

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।