TechEra Engineering (India) Limited को हाल ही में एक नामी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU Defense) से लगभग ₹4.66 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) से संबंधित ग्राउंड सपोर्ट और मेंटेनेंस इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। कंपनी को यह ऑर्डर केवल 60 दिनों के भीतर पूरा करना है,
कंपनी का एयरोस्पेस में भूमिका
TechEra Engineering एक उभरती हुई भारतीय एयरोस्पेस एवं डिफेंस इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी 2018 में स्थापित हुई थी और यह मुख्यत: प्रिसिजन टूलिंग, असेम्बली टूलिंग, जिग्स व फिक्स्चर, ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट और कस्टमाइज़्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशन बनाने में माहिर है। कंपनी की निर्माण यूनिट महाराष्ट्र में है, जहाँ अत्याधुनिक 5-एक्सिस मशीनिंग और 3D मॉडलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।
वित्तीय स्थिति
Read more : Defense Sector की 4 कर्ज मुक्त कंपनियां ! दे रही हैं धड़ाधड़ रिटर्न, लगायें दाव
TechEra Engineering के ताजा फाइनेंशियल आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में कंपनी की कुल ऑपरेशनल इनकम ₹49.50 करोड़ रही, जबकि पिछली साल (मार्च 2024) में यह ₹38.66 करोड़ थी। कंपनी ने इस साल ₹3.17 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) लगभग 10% और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉइड (ROCE) लगभग 13% है। कंपनी ने डिविडेंड घोषित नहीं किया है।
शेयर बाजार में प्रदर्शन
TechEra Engineering के शेयर ने बीते 52 हफ्तों में अपने सबसे निचले स्तर ₹115.60 से 100% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 6 अक्टूबर 2025 को इसका शेयर प्राइस ₹232 से ₹238 के बीच ट्रेड कर रहा था, जबकि मार्केट कैप ₹390 करोड़ के आसपास है। पिछले 6 महीनों में स्टॉक ने लगभग 100% और पिछले 1 साल में करीब 80% का रिटर्न दिया है।
Read more : मार्केट बन्द होने के बाद Defense कंपनी ने दी आर्डर की जानकारी! बाजार खुलते ही आएगी शेयर में तूफानी तेजी…
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, निमेश देसाई ने कहा कि PSU से मिला नया ऑर्डर उनकी तकनीकी विशेषज्ञता और क्वालिटी पर ग्राहकों के विश्वास को दिखाता है। उनका कहना है कि इससे कंपनी को सरकारी और बड़े संस्थागत ऑर्डर मिलने के मौके और मिलेंगे। टेकएरा फिलहाल डिफेंस और एविएशन सेक्टर में अपने कस्टमर बेस को लगातार बढ़ा रही है।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












