Good News : Tourism Finance Corporation of India Limited (TFCIL) का नाम आजकल शेयर बाजार में काफी चर्चा में है। इसकी वजह है बीते 5 सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 990% तक शानदार रिटर्न दिया है। इसका प्राइस अक्टूबर 2025 में 76 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। बीती फरवरी 2025 से शेयर ने सात महीने लगातार तेजी दिखाई, जिससे इसमें 210% से भी ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
किस कंपनी का अधिग्रहण हुआ और क्यों?
Read more : मार्केट बन्द होने के बाद Defense कंपनी ने दी आर्डर की जानकारी! बाजार खुलते ही आएगी शेयर में तूफानी तेजी…
TFCIL ने 6 अक्टूबर 2025 को हुई बोर्ड बैठक में Cosmea Investment Private Limited (CIPL) के 100% अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत TFCIL अब सिर्फ पर्यटन फाइनेंस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, एसेट रिकंस्ट्रक्शन, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी जैसै सेक्टरों में भी घुसेगा। यह अधिग्रहण TFCIL की एक सहायक कंपनी के जरिए किया जाएगा। इस डील के बाद कंपनी का टारगेट भारत के तेजी से बढ़ते वित्तीय सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करना है।
शेयर की कीमत में साल दर साल कैसा रहा उतार-चढ़ाव?
सितंबर 2020 में इसका शेयर सिर्फ 7.25 रुपये था, जो अक्टूबर 2025 में बढ़कर 76 रुपये हो गया। नीचे इसका हर साल का बढ़ता प्राइस है
- सितंबर 2020 – ₹7.25
- दिसंबर 2020 – ₹9.60
- मार्च 2021 – ₹12.30
- दिसंबर 2021 – ₹14.95
- अप्रैल 2022 – ₹19.50
- अप्रैल 2023 – ₹24.20
- अक्टूबर 2025 – ₹76.00
Read more : Defense Sector की 4 कर्ज मुक्त कंपनियां ! दे रही हैं धड़ाधड़ रिटर्न, लगायें दाव
इन पांच सालों में छोटी गिरावटों के बावजूद शेयर ने लंबी अवधि में दमदार प्रदर्शन दिखाया। ख़ासकर 2023-2025 के बीच तेजी से ग्रोथ दिखी।
कंपनी का ताजा और पिछला फाइनेंशियल डेटा
2021-22 में कंपनी की टोटल आय करीब 254 करोड़ रुपये थी और 2023-24 में बढ़कर 242 करोड़ रुपये तक पहुंची। कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी बढ़ा है। टोटल एसेट्स 2022 में लगभग 2,245 करोड़ थीं। प्रमोटर होल्डिंग काफी कम (लगभग 4%) है और कंपनी की बुक वैल्यू के हिसाब से शेयर थोड़ी ऊंची वैल्यू पर ट्रेड करता है, लेकिन ग्रोथ के हिसाब से यह लाजवाब है
TFCIL के फ्यूचर प्लान्स और निवेशकों के लिए मोटा लाभ
नया अधिग्रहण कंपनी को फाइनेंस इंडस्ट्री के अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाएगा। इससे TFCIL का बिज़नेस मॉडल और डाइवर्स होगा और कंपनी को नई ग्रोथ मिल सकती है। कम्पनी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड और फॉरवर्ड मूव से निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी कंपनी बेहतरीन रिटर्न दे सकती है। हालांकि शेयर की वोलैटिलिटी को ध्यान में रखते हुए निवेश के वक्त पूरी रिसर्च और सलाह जरूरी है
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












